Saturday, October 23, 2010

शुभ हो दिवाली...


आज जरुरत हैं एक "राम" की
मनानी  हैं दिवाली उस काम की

हर जगह "रावण" मिलते है,
"सीता" को देखकर हिलते हैं
रक्षा करे "सीता" के नाम की
आज जरुरत हैं एक "राम" की

हर जगह फैले हैं यह असुर
बेकाबू दौड़ रहे हैं होकर बेसुर
जरुरत हैं असूर को लगाम  की
आज जरुरत हैं एक "राम" की

गली गली में अँधेरे का  शोर हैं
रौशनी को बनाना चितचोर हैं
राह दिखानी हैं एक अंजाम की
आज जरुरत हैं एक "राम" की

मन के हर घर में हो उजाला
हर घर में हो दीपक की माला
तलाश हैं एक घनी शाम की
आज जरुरत हैं एक "राम" की

मन में लेकर प्रकाश की आशा
दीपक जल उठते हैं हर दिशा
शुभ हो दिवाली इस आम की
आज जरुरत हैं एक "राम" की

Saturday, September 25, 2010

हरे और सूखे पत्ते

इंसान का जीवन भी हरे और सूखे पत्तों की तरह हैं. जब सबकुछ हरा होता हैं सब लोग आपके साथ होते हैं यानि की सुख में सब आपके साथ होते हैं लेकिन दुःख में कोई आपके साथ नहीं होता |



 
पेड़ के निचे  गिरे हुए पत्तों पे  झुककर
हसतें हैं हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर 

शायद  उन्हें पता  नहीं  उस दिन का
अंदाज नहीं कर पाते हैं उस क्षण का
एक दिन निचे गिरेंगे वो भी सुखकर
हसतें हैं  हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर
 
हवा के साथ मिलकर मस्ती में जीते हैं
जहर जिंदगी का मस्ती में वो पीते हैं
जैसा की बैठे हैं  झूले में मजे ले लेकर
हसतें हैं  हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर



यहाँ रोने वाले का ना कोई साथ देता
उन्हें अपने साथ साथ कोई नहीं लेता
हवा भी उड़ा देती उन्हेंही  लात मारकर
हसतें हैं  हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर

बारिश का पानी भी उन्हेंही नहलाता हैं
हसने वालें  दिल को ही बहलाता हैं
और इन्हें ले जाता हैं धक्का दे देकर
हसतें वो हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर


उन्हें पता नहीं, सूरज की  धार का
उन्हें पता नहीं, रौशनी की  मार का 
यही हाल होगा एक दिन निचे गिरकर
हसतें वो हरे पत्ते, सुखे पत्तों को देखकर 

Thursday, September 23, 2010

कॉमन का कॉमन वेल्थ

मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ
इस लिए तो आसुओं  के पानी में बहता हूँ

हाल अपना किसे कहे, अलग हैं उनकी चाल   
नेता ल़ोग मस्त हैं लूटकर "कॉमन" का  माल
मैं तुम्हे बार बार पुकार कर यही कहता हूँ
मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ

देश की इज्जत को भी दांव पर लगाते हैं
"कॉमन वेल्थ"  से ही " कॉमन" को ठगातें हैं
"सीमेन्ट"की पुल की तरह मैं भी यहाँ ढहता हूँ
मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ

ल़ोग यहाँ  रोटी की तलाश में रह जाते हैं
लेकिन नेता  ल़ोग यहाँ सब कुछ खाते हैं
"कॉमन वेल्थ" की चिंता दिन रात करता हूँ
मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ

हर शहर का हाल भी यहाँ  ही बेहाल हैं
हर सडक में गड्डो की एक नई मिसाल हैं
क्या होगा इस देश का, सोचकर डरता हूँ
मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ

सोचता हूँ, मुझे भी चुनाव का वक्त आयेगा
"कॉमन" क्या करेगा तु सोचता रह जाएगा
तुझे मारना हैं इस लिए आज मैं मरता हूँ
मैं "कॉमन" हूँ इसलिए सब कुछ सहता हूँ

Tuesday, August 24, 2010

स्वंयरक्षा ही सुरक्षा

बंगलूरु एक बहुत ही तेजीसे बढ़ने वाले शहरों की दौड़ में शामिल हैं। आजसे दस साल पहले हैदराबाद के पीछे था। लेकिन अब जनगणना के अधार पे यह भारत का तीसरा बड़ा शहर माना जाता हैं। यहाँ हर रोज नए माँल और नए टावर्स खड़े होते हैं। हर टावर्स में कई ओफिसेस होते हैं। जैसा की कालटर्न टावर जो पुराने एअरपोर्ट रोड पे आता हैं। २३/०२/१० मंगलवार शाम चार बजे के आसपास जो हादसे ने एक नया मोड़ लीया था और हमारी सुरक्षा को ही कटघरे में खडा किया था। जहाँ हमारे जीवन की गाड़ी चलाने के लिए रोज आफिस जाते हैं लेकिन वहाँ हम कितने सुरक्षित हैं? क्या बहुमंजिला इमारतों में ऐसी कोई सुविधा नहीं हैं की हम आपातकालीन परिस्थिति में बहार आ सके। अगर सुविधा हैं तो लोगों को सातवी मजिल से कूद कर जान देने की नौबत क्यूँ आयी? और इस हादसे में नौ लोग मारें गए थे और तिस लोगों की हालत गंभीर थी और कई ल़ोग अस्पताल में दाखिल हुए थे। ना जाने ऐसे कई ल़ोग होंगे जो अपने बच्चों को या अपने चाहने वालों को यह बताकर आये होंगे की शाम को ऑफिस से घर जल्दी आया करूँगा । लेकीन उनकी शाम कही रुक गई थी। चाहने वालोंके सपने भी चूर चूर हो गए थे। क्या इस हादसे के लियें कौन हैं जिम्मेदार ? यह सवाल भी एक पहेली से कम नहीं।

तक़रीबन दस साल पहले की बात हैं। एल्क्ट्रिक शार्ट सर्किट की वजह से हमारे कंपनी में आग लगी थी और वह आग कुछ केमिकल की वजह से ज्यदाही फ़ैल गयी थी। सभी ल़ोग इधर से उधर भाग रहे थे क्यूंकि वहाँ इतना धुवा फैला था की कुछ भी ठीक तरह से दिखाई नहीं दे रहा था और पुरा प्यासेज धुवे से भर गया था जिससे साँस लेने में दिक्कत आ रही थी। आग के उस पार चार ल़ोग फसे थे। हमारा मुख्य उद्देश यह था की उन चार लोगोंको बचाना। मैंने बड़े ही सहास के साथ एक Fire extinguisher उठाया और बढती हुयी आग को काबू किया और हमारे कुछ सथियोने खिडकियोंके तोड़ कर धुवे को बहाव को कम किया था। उन चार लोगोंको बचा लिया था। यह सब होने के बाद fire brigade के कर्मचारी आयें और बुझे हुए आग पर पानी डालकर चले गए। यह एक हकीकत हैं जिस अनुभव से मैं गुजर चुका था। बाद में मुझे कंपनी से एक अवार्ड भी दिया गया था। यह बताना मैं इसलिए जरुरी हैं की आग लगने के बाद अन्दर हालात किस तरह बेकाबू हो जाते हैं और उस हालात में हम क्या कर सकते हैं।

इस घटना के मद्देनज़र कुछ सुरक्षा के उपाय बताना चाहता हूँ।
१) अपातकालीन दरवाजे या खिड़की पर ताला ना लगाएं और संकेतपत्र जरुर लगाए उस संकेतपत्र पर emergency exist लिखा होना चाहिए सभी संकेतपत्र लाल या हरे रंग में होने चाहियें।
२) आपात कालीन द्वार की ओर जाने के लिया दिशा दर्शक फलक जरुर लगाएं।
३) अपघात या आगजनी की घटनासे लोगोंको अवगत करने के लिए Fire siren लगायें। आपतकालीन स्थिति में ल़ोग इकट्ठा होने के लिए एक निश्चित जगह होनी चाहिए। आपातकालीन स्थिति में कैसे बहार आयें इसका प्रशिक्षण देना चाहियें।
४) कौन से समय में कौनसा Fire exitingusher का इस्तमाल करना चाहिए क्यूंकि बिजली से लगी आग पर पानी वाला Fire exitingusher नहीं चलाना चाहियें और इसका प्रशिक्षण नियमित अंतराल से देना चाहियें।
५) सुरक्षा के लिए एक समिति बनानी चाहियें जो इसका नियमीत अंतराल में प्रशिक्षण दे सके। और सभी नियमित अन्तराल से लेखापरिक्षण करना जरुरी हैं।

जिंदगी के सफ़र को ज़िंदा रखने के लीय हम काम करते हैं, जहाँ हम काम करते, उसेही हमें कर्मभूमि समझ कर कुछ सुरक्षा उपयों को ध्यान में रखे और अपनी सुरक्षा स्वयं करे। स्वंयरक्षा ही सुरक्षा हैं।

Friday, July 30, 2010

अन्दर के तीन बन्दर....

नेता लोग ऐसा क्यूँ करते हैं ?
संसद भवन सर पे लेकर नाचते हैं
कभी कूदते हैं,
चिल्लाते हैं,
"बन्दर" की तरह उछलते हैं
कभी तोड़ फोड़ तो कभी माइक उठाकर
मारने दौड़ते,
कभी अपनेही साथियों को कुचलते हैं

कभी कभी तो लगता हैं
क्या  यही लोग देश को चलाते हैं ?
क्या होगा  इस पद के गरिमा का
सन्मान या,
अपमान,
क्यूँ इस  पद के गरिमा को रुलाते हैं ?
जब "गांधीजी" उप्पर से देखते होगे
और तरसकर यह कहते होगे
क्या इस लिए ही मैं इन्हें
आजाद किया था
यह वाकया देखकर, हैरान रहते होंगे
कभी कभी वो,  यह भी  सोचते होगे 
गलत हो गया,
इंसान की जगह "बन्दर" को चुनकर
बुरा मत सुनो,
बुरा मत देखो,
बुरा मत कहो,
अगर रखता एहां "इंसान" को चुनकर
शायद बन्दर सी हरकते रुक गई होती
उछलना,
कूदना,
फिर बन्दर सी चाल भी
इन्ही  के सामने झुक गई होती
यहाँ की  जनता सब कुछ देखती फीर भी
अपनी आँखे  ढक देती हैं
और नेता लोग, जनता की  यह
पीड़ा देखकर  आँखे ढक लेती  हैं
यहाँ तो जनता सब कुछ सुनकर भी
कुछ भी तो नहीं कह पाती
जनता ने  आवाज़ निकाली तो भी वह
नेता को सुनाई नहीं देती
यहाँ  जनता को जरुरी नहीं
बंद करना जुबान,
यहाँ तो सिर्फ नेता ही बोलते हैं
जनता कुछ भी तो नहीं  बोल पाती
फीरसे,
हर बार,
कुर्सी उन्ही के नाम हो जाती
अब हमें लगने लगा हैं की
वह  उपदेश,
सिर्फ जनता के लिए था
इस लिए नेता ल़ोग बेफिक्र थे
क्यूँ की
उपदेश ना की नेता के लिए था

Monday, July 5, 2010

भारत बंद!

बंद के नाम से देश के धन को क्यूँ जला रहे हैं यहाँ
जिम्मेदार ही  जिम्मेदारियों को क्यूँ भुला रहे हैं यहाँ

एक ही जात के राजनेता महंगाई रोको कहकर यहाँ
महंगाई के पिस्तोल से  गोलीयाँ क्यूँ चला रहे हैं यहाँ

अभी तक पता नहीं उनका, कई वादे कर गये यहाँ
आखिर उन्ही को हम सत्तासुख क्यूँ दिला रहें यहाँ

महंगाईके मारसे दबकर मरे हुए लगते हैं सब  यहाँ
उन्हीको मुर्दा समझकर अंतपे क्यूँ सुला रहे है यहाँ

महंगाई के पहाड़ सी सरकार हिलाना भी बेकार यहाँ
बंद के एक छोटे किलेसे पहाड़ क्यूँ हिला रहे हैं यहाँ  

दाल सब्जी  के दाम भी आसमान  को छू चुके  हैं यहाँ
पेट्रोल और डिजल के आंसुओंसे क्यूँ रुला रहे हैं यहाँ

इस दूषित हवा को भी बेचने के लिए ही बैठे हैं यहाँ
हर सांस के साथ कडवा जहर क्यूँ पिला रहे हैं यहाँ
 

भारत बंद! भारत बंद! यही नारा क्यूँ झुला रहे हैं यहाँ
जाम कहकर, चक्का वोटों की तरफ क्यूँ चला रहे हैं यहाँ

Thursday, May 27, 2010

बेटा या बेटी -३

(अब तक आपने पढ़ा की रोहन को दूसरी बेटी होती है. माँ को बेटी होना पसंद नहीं इस लिए फ़ोन काट देती हैं.दूसरी बेटी जन्म के तुरंत बाद ही वह प्लानिंग करता हैं यह बात किसी को बताता नहीं . राकेश की माँ यह सलाह देती हैं की मशीन  (सोनोग्राफी) द्वारा परिक्षण के बाद ही उसें पोता मिला था इस लिए रोहन भी वैसाही करें.  रोहन पत्नी और बच्चे के साथ आपनी बेटी का पहला जन्म दिन मानाने गाँव चले  जाते  हैं. वहां उसका बचपन का दोस्त रमेश मिलता हैं. रमेश पांच बेटियों के बाद बेटा पाने के लिए दूसरी शादी करना चाहता हैं.  रोहन के  बापू को मालूम पड़ता हैं की रोहन ने दो बेटियों के बाद  संतान रोकने का आपरेशन किया हैं इस लिए  उन्हने रोहन के सामने दूसरी शादी का विकल्प रखते हैं ताकि पोता पा सके . बेटी का पहला जन्म दिन मनाने का सपना अधूरा छोड़ कर रोहन बपुजिके फैसले का विरोध कर गाँव से निकल पड़ता हैं .... और आगे ...)
भाग -3


           रोहन को चार  दिन बाद  ऑफिस ज्वाइन करना था इस लिए बिस्तर पर लेटे लेटे ही अख़बार पड़ रहा था उतने में रेवती ने  आवाज़  दी.
"सुनो हम अर्चना का जन्म दिन गाँव में मना नहीं सके लेकिन हम एहां तो मना सकते हैं ना"
"हम कल उसका जन्म दिन यहीं पर   मनाएंगे"
"ठीक हैं सिर्फ राकेश  चम्पा और माँ जी  को ही बुला लो"
"और साथ में उनके बेटियों को भी बुला लेंगे".
 "ठीक हैं"
और समय के साथ साथ सब तय हो गया केक लाया गया और पड़ोस के कुछ बच्चों को भी बुलाया गया केक काटकर शहरी परम्परा से अर्चना का जन्म दिन का कार्यक्रम का समापन हो गया. माँ के आलावा राकेश के घर से सभी लोग उपस्थित थे लेकिन रोहन रहा नही पूछ ही लिया की माँ के अनुपस्थिति की वजह क्या हैं? राकेश ने कहा फिलहाल माँ घर में नहीं हैं ओ अपने एक रिश्तेदार के एहां चली गयी हैं. राकेश ने आगे कहा
"यार अर्चना का जन्म दिन तो १९ को था बी २१ को कैसे"
"उसके लिए एक लम्बी  कहानी है फिर कभी"
"अरुण का जन्म दिन कैसा हुआ"
"बहुत बढ़िया एक बड़े होटल में तक़रीबन ४०० लोगोंको आमंत्रित किया  था. मेरी पहली बेटी का जन्म दिन भी इतने धूम धाम से नहीं मनाया था.रोहन तुम होते  तो और भी मजा आता"
"बहुत बढ़िया"
"अच्छा रोहन मैं चलता हूँ"
राकेश के जाने के बाद  रोहन सोच में पड़ गया की समाज में ऐसे कई लोग हैं जो बचपन से ही बेटा और बेटीके  पालन पोषण में इतना बड़ा फासला बना देते हैं की यह सब देखकर भगवान को  भी कभी कभी बेटी बनाने के गलती का अहसास होता होगा. हम बचपनसे ही बेटी को पराया धन कहकर उसके मन में बिठा देते हैं की यह घर उसका नहीं हैं. इस घर पे केवल बेटे का ही अधिकार हैं.

          एक दिन रोहन ऑफिस से निकलने के लिये तैयार हो ही रहा था उसे खबर मिली की बहार रीशेपशन   में कोई इन्तजार  कर रहा हैं. जाकर देखता तो दो अधेड़ उम्र की महिलएं बैठी थी जैसाही रोहन  उनके पास गया उनमेसे के महिला बोल पड़ी.
"साहब मैं आशा और संजना  संजीवनी अनाथ आश्रम से आये हैं कुछ देणगी चाहते हैं"
"लेकिन मैं तो बस एक १०० या २०० रु दे सकता हूँ बस"
" साहब हमारे आश्रम में  २५ निराधार महिलएं रहती हैं"
"तो मैं क्या कर सकता हूँ"
"आप उन में से एक का साल भर का खाना दे सकते हैं, सुबह का नाश्ता ८०० रु हर साल दो वक्त का खाना २००० रु और दो वक्त का खाना और नास्ता २५०० रु साल भर के लिए"
"मुझे सोचने के लिए थोडा वक्त चाहियें  दो तिन दिन में मैं आपको बता दूंगा क्या करना हैं"
"साहब आपसे से  गुजारिश हैं आप सिर्फ एक बार हमारे  आश्रम को देख लीजिएगा और उसके बाद ही  फैसला लीजियेगा"
"ठीक हैं यह सब बादमें"
"नहीं साहब हमारा आश्रम  एहां से नजदीक ही हैं आज ही देखे तो ठीक रहेगा"
ओ दोनो  औरतें हाथ जोड़कर मिन्नते करने लगी रोहन को रहा नहीं गया और आज ही आश्रम देखने का फैसला कीया.

            थोडीही देर में तिनोही  आश्रम के नजदीक आ गए बड़े बड़े निलगिरी के पेड़ आश्रम की शोभा बड़ा रहे थे. कुछ महिलएं गाना गाते गाते ही पापड़ बेल  रहे थे वैसा तो  ही आश्रम ठीक ठाक लग रहा था. पूरा आश्रम देखकर रोहन ने दो तिन दिन का वक्त मांगकर वहां से निकलने लगा. उतने में पीछे से आवाज़ आयी :"बेटा"आवाज़ कुछ जानी  पहचानी लगती थी इस लिए रोहन पीछे मुड़कर देखा माँ जी यानी राकेश की मा.
"माँ आप एहां"
"हाँ बेटा"
"क्या राकेश को मालूम हैं की आप एहां हैं"
"बेटा राकेश खुद मुझे एहां छोड़ गया हैं"
"मैं घर में कुछ काम नहीं कर रही हूँ ऐसा बहु ने शिकयत की और इधर से मैनेजर  से बात कर मेरा एहां दाखिला करवाया.  मेरा एक ही बेटा था जो मुझे इस हालात में छोड़  गया हैं. बेटा उस दिन मैं तुम्हे अस्पताल में कही थी की बेटा होना चाहियें लेकिन अब मैं तुझे यह कहती हूँ की बेटा हो या बेटी कुछ फर्क नहीं पड़ता"
"माँ जी कुछ जरुरत रहे तो फ़ोन कीजयेगा मैं मेरा नंबर एहां आशा मैडम के पास छोड़ जाता हूँ" ऐसा कहकर रोहन ने जेब में से ५०० रु निकाले और उस वृद्ध महिला के हाथ में थमा दियें.
वृद्ध महिला के आंख भर आयें और जाते जाते उसने कहा.
"बेटा तू मुझे मिला था इस बात जिक्र राकेश के से मत  करना शायद मुझे बेटी होती तो कुछ सहारा मिल गया होता लेकिन भगवान की येही मर्जी हैं"

       रोहन वहां से निकल पड़ा और सोचने लगा जीवन भी एक अजीब खेल खेलता हैं. बचपन पूरा बड़ा होने में गुजर जाता हैं.  जवानी पूरी काम और  मस्ती में  गुजर जाती हैं.  बुढ़ापा सिर्फ जवानी के यादों को ताजा करके जीना चाहता हैं. लेकिन बचपन जवानी की ओर , और बुढापा जवानी के यादोमें गुजर जाता हैं और जवानी में हम बेटा या बेटी के चक्कर में न जाने कितने अपराध करते हैं. लेकिन अभी भी बहुतसे लोग आपनी मंजिल आपने बेटो में तलाशते हैं. उन्हें यह पता नहीं होता की अंधरे में सिर्फ नजदीक का रास्ता ही दिखता हैं दूर का नहीं. लेकिन याद रहे बेटा हो या बेटी ओ तुम्हारे साथ तब तक चलते हैं जब तक उनके पास खुद की  रौशनी नहीं होती. जब तुम्हारी रौशनी ख़त्म होती हैं तो सिर्फ अन्धेरा ही अन्धेरा होता हैं. मंजिल अभी भी बहुत दूर दिखाई पड़ती हैं  रास्ता लम्बा हैं और अन्धेरा घना हैं.  यह जीवन का   रास्ता हमें पार करना ही हैं चाहे कोई साथ हो या ना हो.
(समाप्त)

Wednesday, May 26, 2010

बेटा या बेटी- २

(अब तक आपने पढ़ा की रोहन को दूसरी बेटी होती है. माँ को बेटी होना पसंद नहीं इस लिए फ़ोन काट देती हैं . दूसरी बेटी जन्म के तुरंत बाद ही वह प्लानिंग करता हैं यह बात किसी को बताता नहीं . राकेश  की माँ यह सलाह देती हैं की मशीन (सोनोग्राफी) द्वारा परिक्षण के बाद ही उसें पोता मिला था इस लिए रोहन भी वैसाही करें .. और आगे ...) 
भाग २
            तक़रीबन पांच साल बाद रोहन अपने वतन यानि गाँव लौटा था. गाँव में तो उतना कुछ परिवर्तन नहीं हुआ था लेकीन गली गली में सीमेंट की सड़कें जरुर बनी थी. गाँव के पास एक बड़ा इमली का पेड़ था उसे गाँव के लोगोने तोड़ दिया था. क्यूंकि  पेड़ की जड़े मंदिर के दिवार में घुस रहीथी ऐसा गाँव के लोगों का कहना था. गाँव के मंदिर और उंचा हो गया था. तक़रीबन दो फर्लांग  का रास्ता चलते चलते रोहन आपने घर के द्वार पर दाखिल हुआ. दाखिल होते ही भाभीने स्वागत किया अर्चना को उठाकर गोद में लिए और उसके अंदर ले जाते ही माँ और बापू अन्दर से बहार आयें. रोहन और रेवती ने माँ बापू के चरण स्पर्श कियें. जीते रहो कहकर बेटे और बहु को आशीर्वाद दिया. माँ ने हालचाल पूछते हुए कहा.

"बेटा आने से पहले फ़ोन तो करना था और अचानक आ गया"
"नहीं माँ अर्चना का पहला  जन्म दिन गाँव में मनाना था"
"लेकिन बेटा हमारी बहुत ही तमन्ना थी दुसरा बेटा होगा"
"माँ बेटा हो या बेटी आजकल उतना फर्क नहीं हैं. चार दिन बाद १९ तारीख को अर्चना का पहाला जन्म दिन हैं सोचा इस ख़ुशी के मौके को साथ में बाटा जाएँ"
"चलो ठिक हुआ"
माने अंकिता को अन्दर ले गयी उतने में भाभी ने चाय ले आयीं कई सालों बाद रोहन को गाँव की चाय नसीब हुयी थी और ओ चुस्की लेकर चाय पी रहा था. चाय पिने के बाद रोहन ने रेवती को बहार बुलाकर कहा.

"अभी घर में किसीसे कुछ भी नहीं कहना की हमने प्लानिंग की हैं अर्चना का जन्मदिन के बाद यह बात मैं माजी को मैं  खुद कह दूंगा"
"ठीक हैं"
"मैं थोड़ा बहार जाकर अपने पुराने दोस्तों को मिल आता हूँ"

रोहन ने पिताजी को कहकर  अपना पुराना दोस्त रमेश के घर की तरफ निकल पड़ा. जैसे ही रमेश के घर गया रमेश ने उसका स्वागत किया. रमेश ने आपने पाच बेटियों का परिचय करवा दिया.यह सब देख कर रोहन को रहा नहीं और कहा.
"यार पांच बेटियां कुछ प्लानिंग किया होता"
"नहीं मुझे बेटा चाहियें था"
"अगली बार बेटा नहीं हुआ तो"
"अगली बार बेटा जरूर होगा"

उतने में जयंती यानि रमेश की पत्नी बहार आयीं चेहरे का तेज उतर गया था कुछ परेशां नज़र आ  रही थी.  उतने में रमेश को किसी का बुलावा आया और ओ जल्दी ही अता हूँ कहकर बहार गया. रोहन ने जयंती से कहा.

"क्या हाल बना रखा हैं" यह सुनतेही जयंती रो पड़ी और कहने लगी.
"भय्या ज़रा अपने दोस्त को कह दीजियेगा
"क्या कहना हैं"
"यह की दूसरी शादी ना करें"
"क्या रमेश दूसरी शादी करना चाहता हैं"
"हाँ उनको बेटा चाहियें, क्यूँ की मैं उन्हें बेटा नहीं दे सकती".
"चिंता मत करो मैं उसे समझा दूंगा"
"सूना हैं आपको दूसरी भी बेटी हुई हैं"
"हाँ! और हमें अब दो बेटियां ही हैं यानि अब बेटा नहीं होगा"
"क्यूँ और एक बार देख सकते"
"नहीं मैंने मेरे बीवी का आपरेशन करवाया हैं"
"इसका मतलब अभी बच्चा नहीं होगा"
"नहीं! लेकिन यह बात किसीसे कहना मत"
"ज़रा आप इनको बताईयेगा की दूसरी शादी ना करे"यह कहकर जयंती फिर रोने लगी
उतने में रमेश बहार से आते ही जयंती पर चिल्लाते हुए कहा तुने रोहन को क्या बतया और जयंती को घिसिटते हुए अन्दर ले गया. रोहन कुछ ना कर सका वहांसे निकलकर घर आ पहुंचा.
आखरी बार जब रोहन रमेश से मीला था उसकी दो बेटियां थी जो उसकी दूसरी बेटी लगभग अंकिता के उम्र की थी उसके बाद उसे तिन और बेटियां पैदा हुई थी.

                   आज अर्चना का पहला जन्म दिन था. घर के सभी ल़ोग सुबह से ही काम में लगे थे घर एक के माहोल में एक अजीबसी प्यार की खुशबू थी. सब ल़ोग आपने आपने काम में लगे थे शायद बापूजीके चेहरे परभी ख़ुशी झूम रही थी.  रोहन अर्चना का जन्मदिन घर में ही मनाना चाहताथा इस लिए बहार के किसी को आमंत्रित नहीं किया था.
 भाभी ने माँ जी   को अन्दर बुला लिया और कहा
"सासु माँ क्या आपको पता हैं"
"क्या हैं  बहु साफ साफ बतादे"
"छोटी बहुने आपरेशन करवाया हैं"
"यानि अब इस दो बेटियोंके बाद रोहन को बेटा नहीं होगा"
"इतना बड़ा धोका! बहु तुम्हे किसने बताया"
"सासु माँ पुरे गाँव में खबर फ़ैल गयी हैं"
"क्या यह सच  हैं"
"हाँ सासुमाँ आपके रोहने ने  खुद जयन्तीको  कहा था "
"बहु ज़रा रोहन के बापू को बुला लेना"

 इतने में बहु ने जाकर रोहन के बापू को बुलाकर लाती हैं और बापूजी को सारा मामला मालूम पड़ता हैं. फिर बापूने रोहन को आपने कमरेमें बुलाकर पूछते हैं.
"रोहन मैं ये क्या सुन रहा हूँ"
"क्या हैं बापूजी"
"क्या तुमने बहु का आपरेशन करवया हैं ओ भी दो लड्कियोंपर"
"हाँ बापूजी"
"क्या तुम्हे लड़का नहीं चाहियें"
"आजकल लड़का या लड़की में कोई अंतर नहीं होता"
"मुझे मत सिखा"
अब बापूजी की  आंखे लाल हुयी थी वह कुछ सुननेके लायक   नहीं थे गुस्से में कुछ भी कदम उठा सकते थे उनके मुह से बहार आने वाले शब्द भी रुक  गए थे बापूजी ने गहरी सास ली और कहा.
":बेटा तुमने ऐसा क्यूँ किया"
"बापूजी यह मेरा ही फैसला था"
"तुम दूसरी शादी कर लो"
"नहीं मैं रेवती को धोका नहीं दे सकता"
"ठीक हैं तुम्हारा येही फैसला हैं तो मेरा फैसला भी सुनो  तुम्हे अगर मेरे जायदाद में का हिस्सा चाहिए तो मेरी बात तुम्हे माननी पड़ेगी"
"नहीं पिताजी मैं ऐसा नहीं कर सकता"
"ठीक हैं इसी समय सामान बंधो और निकलो, अब इस घर में तुम्हे कोई जगह नहीं"

 रोहन गुस्से से बहार आया सामान पैक करके रेवती और दो बेटियों के साथ घर से निकल पडा. रोहन मन ही मन सोचने लगा की उसका इस दुनिया में कोई भी नहीं और जिस गाँव में वह अपना बचपन गुजरा वही गाँव अब उसे पराया हो गया था.
(क्रमश:)

Tuesday, May 25, 2010

बेटा या बेटी १


भाग १
(इस  कहानी  में दिए गए नाम और पात्र काल्पनिक  हैं)

रोहन ने  माँ को फ़ोन लगाया और कहने लगा.

"माँ मैं रोहन   बोल रहा हूँ  शहर से"
"बोलो बेटा सब ठीक तो हैं ना , और बहु कैसी हैं"
"वही माँ घर में लक्ष्मी आयीं हैं आप दादी बन गई हैं"
"क्या पोता हुआ हैं"
"नहीं माँ पोति हुई हैं".
"दूसरी भी"
"हाँ"

फिर फ़ोन कटने की आवाज़  रोहन  सोच लिया की माँ ने फ़ोन काट  दिया  होगा और मन ही मन सोचने लगा की शायद रेवती की तबियत के  बारेमें पूछा होता.  फिर से वह लौटकर रेवती  के पास आया खाट के पास  रखे हुए स्टूल पे  बैठ गया. एक बूढी औरत रोहन  के पास आयीं और मिठाई का डिब्बा आगे करते हुए कही.

"बेटा मुह मीठा कर ले पोता हुआ हैं"
"बधाई माजी"
"क्या तुम  अकेले ही  इस अस्पताल में! प्रसवन समय अस्पताल में  औरत  का होना बहुत जरुरी हैं "
"नहीं माँ जी मदद के लिए पड़ोस की आंटी  आती  हैं सुबह और शाम" 
"बेटा निराश मत हो अगले बार लड़का जरुर होगा मेरे बहु को भी पहले दो लडकिया हुयी और अब यह लड़का लेकिन एक बात का ख़याल रहे की पहलेही इलाज कर रखना"
"इलाज़ मैं समझा नहीं"
"इलाज़ यानि ओ मशीन से पता कर लेते हैं ना की  लड़का होगा या  लड़की"
"लेकिन यह  तो कानूनन अपराध हैं और डॉक्टर ऐसा करेंगे क्या"
"अरे बेटा काहेका अपराध थोड़ा ज्यादा  पैसा देकर करवा लेना और डोक्टर भी अन्दर के अन्दर सब कर देगा
देखो अभी मेरी बहु चम्पा हैं ना ये उसका दुसरा मौक़ा हैं क्यूँ की दो लड़कियों के बाद जब ओ उम्मीदसे थी तभी मशीन टेस्ट में लड़की निकली"
"फिर"
"फिर क्या बेटे! गिरा दिया और अब यह पोता"
ऐसा कहते कहते  वृद्ध महिला   बहु के पास चली गयी क्यूँ के कुछ और ल़ोग जमा हुए थे जो सभी ल़ोग बहु को बधाई  देने आये थे.

रोहन  अब बिलकुल अकेला  हो गया था सोचा माँ का फ़ोन आयेगा लेकिन किसका भी अभी तक फ़ोन नहीं आया था वह मन ही मन सोचने लगा था क्या लड़की होना कोई गुनाह हैं ? उतने में रेवती  ने आवाज़ दी.

"सुनो घर में किसीको बताया तो नहीं ना की दो लड़कियों पर प्लानिंग की हैं"
 "नहीं! माको सिर्फ  लड़की हुई हैं इतनाही बताया हैं"
"ठीक हैं! जब हम  गाँव जायेंगे तभी बता देंगे"
"ठीक  हैं"

कुछ दिन और बीत गएँ एक दिन मार्केट वह बुढ़िया मिली और पूछ ताछ शुरू की.

'बेटा तुम एहां कैसे"
"पहले यह बताओ की आप येहाँ "
"हां मेरा बेटा अभी येही पर घर लिया हैं आनंद नगरमें "
"आनंद नगर में तो मै भी रहता हूँ"
"चलो पास में ही हैं मैं तुमे हमारे घर  ले जाती हूँ लो आ गया येही घर"

घर के अन्दर जाते ही बुढीया ने राकेश को बुलाकर परिचय करवा दिया और चम्पा बिस्तर  पर ही थी इस लिए  माँने ही चाय बना लायी और चाय पीते पीते ही रोहन ने  कहा.

"मेरा घर भी इधर पास में ही हैं कभी कभी आते जाते रहना"
"जरुर अब तो हमारा परिचय भी हो गया आत जाते रहेंगी" राकेश ने कहा.
"बेटे का नाम क्या रखा हैं"
"अरुण नाम रखा हैं जो इसके दादाजी की अंतिम इच्छा थी"

राकेश ने साथ में उसकी बड़ी  और छोटी बेटीयोंको को बुलाया और कहा.

"यह मेरी पहली बेटी रुचिका और दूसरी रक्षिता आपको कितने बच्चे हैं"
"जी मेरी दो बेटियां  हैं  अंकिता और अर्चना"

थोड़ी देर रूककर रोहन घर की ओर निकल पड़ा अब राकेश  और रोहन अच्छे दोस्त बन गए थे अब  लगतार आना जाना रहता था. ठीक  उसी तरह चम्पा और रेवती भी एक दुसरे में घुल मिल गए थे और साथ  में दोनों परिवार के बच्चे भी.
(क्रमश:)

Friday, April 30, 2010

कुत्ते कमीने...

एक दिन गाँव के सभी कुत्तोने मिलकर एक  आसोसियशन का निर्माण किया उस असोसीयसन  का नेत्रत्व  'टॉमी' नाम के कुत्ते ने किया. टॉमी ने चौपाल के सभी कुतों को इक्कठा  किया और टॉमीने आपना भाषण भौंकने  लगा.
" एहां उपस्थित साथियों को प्रणाम अब मैं कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. मेरा सबसे पहले आप लोगों को एक बात
 पूछना  चाहता हूँ की यह आदमी ल़ोग  जब भी किसी बुरे  आदमी को गाली देने का हैं तो हमारे नाम से ही गाली क्यूँ देते हैं? उदहारण   के लिए  'कुत्ते कमीने ' इस शब्द का प्रयोग किया करते हैं और यह हमारे लियें शर्म की बात हैं.  अब हमने भी यह सोच रखा हैं की किसी भी कुतों को गाली देना हैं तो आजसे हम भी आदमी के नाम से गाली दिया करेंगे जैसा की 'आदमी कमीने'.  मेरे कुतों, हमारा  सबसे पहले यह हक बनता  हैं की जो फिल्मोमे काम करे वाले ल़ोग हमेशाही इस भाषा का प्रयोग किया करते हैं. लेकिन क्यूँ क्या हम वफादार होते हैं इस लियें? आदमी लोगों का एक बहुत ही बड़ा सिनेमा हैं जिसका नाम हैं शोले वहां  तो हीरो अपने हेरोइन को कहता हैं 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाच' मुझे तो उस फिल्म में  दूर दूर कोई कुत्ता नज़र नहीं आता फिर भी इस भाषा का प्रयोग  ओ भी गुंडों के लिए यह कतई शोभा नहीं देता और हमारा पहला उद्देश यह हैं की हम उस शोले पिक्चर का बहिष्कार  करंगे".
एक कुत्ता उठकर भौंका.. 
"लेकिन हम बहिष्कार करे तो कैंसे? क्यूँ की आदमी बहुत ही चालाक और बेईमान होता हैं और हम जैसे वफादार कुत्तों को भी कमीने  शब्द का प्रयोग किया करता हैं. असल बात यह हैं के ओ खुद कमीना होता हैं"
टॉमी आगे बोला..
"आज से हम एक प्लान के मुताबिक काम करंगे अगर कहाँ भी शोले का पोस्टर दिखाई दिए  तो पहले उसे फाड़ देंगे. शोले का नहीं बल्कि उस हीरो का  हर एक पोस्टर्स फाड़ देंगे  जिसनेभी  इस शब्द का प्रयोग किया हो"
और एक कुत्ता उठकर भौंका
"अगर हमने ऐसा किया तो कमीने आदमी लोग हमें छोड़ देंगे क्या"
टॉमी भौंका.. 
"ओ कमीने आदमी ल़ोग हमारा कुछ बिगाड़  नहीं सकते  क्यूँ की हम यह काम रातमें किया करंगे. और रात में अगर कोई चोर आदमी  किसी के घर में घुसा तो भौंकना नहीं. और जब सब ल़ोग आराम से सोये होते हैं तो तभी हम जोर जोर से भौंकना चालू रखेंगे और कमीने आदमीयों  नींद हराम कर देंगे".
एक और कुत्ता उठाकर भौंकने लगा
"सुना हैं उस कमीने आदमियोने  फैसला किया हैं की बिजली के खम्बे उखाड़ देने वाले हैं इस हालात में  हम क्या करेंगे?
टॉमी भौंका..
"कोई बात नहीं कुछ ल़ोग कार तो घर के बहार ही पार्क करंगे ना"
"लगता हैं उसके लिए भी एक नया नियम आने वाला हैं जैसा की  जिसके एहां पार्किंग की सुविधा हैं सिर्फ वही ल़ोग कार लिया करंगे"
"डरने की कोई बात नहीं हम गेट  कूदकर अन्दर जायेंगे और हमारा काम करेंगे अगर गेट  कूद ना सके तो कम्पौंड की  दिवार का इस्तमाल किया करंगे. मेरे प्यारे कुत्तों कुछ और समस्या रहे तो अभी बोल दो"
सभी कुत्तोने हाँ भर दी और जोश जल्लोष के साथ नाचभौंकना चालू किया .....

रोहन यह देख रहा था और ओ भी खुशीसे उन कुत्तों के साथ नाच रहा था..रोहन उठो... रोहन..माँ की आवाज़ ने रोहन को जगा दिया.  रोहन मन ही मन में सोचने लगा की कितना अच्छा सपना था "कुत्ते कमीने"

Friday, April 16, 2010

मुंबई का ऑक्सिजन



                     जिसे सोना था बैठे हुए हैं, जिसे बैठना था खड़े हैं, जिसे खड़े रहना था चल रहे हैं, जिसे चलना था दौड़ रहे हैं और जिसे दौड़ना था उससे भी तेज सवारी पकड़ते हैं। यही हैं मुंबई इसे हम मायानगरी भी कहते हैं। अगर हम पुरे हिन्दुस्तान का मुआयना किया तो यह बात सामने आती हैं की हिंदुस्तान सिर्फ दो तरह के ल़ोग रहते हैं एक मुंबई में रहने वाले और दुसरे किसी और शहरमे। कहते हैं एहां ल़ोग मशीन की तरह काम करते हैं। कुछ लोगोने ने तो इसे यांत्रिक जीवन बताया हैं।


                      इस यांत्रिक जीवन को सरल बनाने के लिए वहां लोकल गाड़ियाँ हैं उसे हम मुंबई की रक्तवाहिकाएँ कहते हैं। मुंबई का जलवा  देखकर यह  मालूम पड़ता हैं की उसमे यात्रा करने वाले लोग यानी रक्त कोशिकाएं जो इस पुरे शहर को ऑक्सिजन सप्लाय करती हैं। सोचने वाली बात यह हैं की आखिर मुंबई का ऑक्सीजन हैं क्या? मुंबई का ऑक्सिजन यानि पैसा, यह पैसा ही मुंबई को आबाद किया हैं और यह पैसा आता हैं हर एक इंसान के खून पसिनेकी कमाई से। एहां काम करने वाला हर इंसान मशीन की तरह काम करता हैं। अपने जीवन शैली साथ साथ उस शहर की तरक्की का हिस्स्सा बन जाता हैं

                        
एहां लोगों का एकही मकसद होता हैं काम और उसी काम के लिए सुबह की लोकल पकड़ना बहुत ही जरुरी बन जाता हैंलोकल छुट गई तो बस, इस लिए यहाँ ९० प्रतिशत ल़ोग अपने लोकल का समय निश्चित करके ही चलते हैं। जीवन का समय निश्चित हो ना हो लेकिन लोकल का समय निश्चित होनाही हैं। एहां बहुतसे ल़ोग ऐसे हैं की अपनी लोकल समय पे पकड़ने के लिए रेल लाइन क्रास  करते हैं और इसमें बहुतसे ल़ोग आपनी  रक्त वाहिनियाँ को रेल के हवाले छोड़ देकर जान गवां बैठते हैंजब ओ रेल के निचे कटते हैं तो  खून उसी तरह बहता हैं जैसा की स्टेशन में रुकी हुई ट्रेन में से लोग बहार आते हैंमुंबई में लोगों का जीने का और काम करने का तरिका बिलकुल ही अलग हैंकहते हैं जो आदमी मुंबई में टिका तो  दुनिया को बिका।  ल़ोग  सभी  शहरोंमें रहते हैं लेकिन हर शहर का एक स्टाइल हैं, दुसरे बड़े शहरों में काम तो होता हैं लेकीन मुंबई के हिसाब से कम ही होता हैं। 

                       कई लोगोने सवाल उठाए हैं की मुंबई किसकी ? उनके लिए मेरा उत्तर एक ही हैं।  मुंबई उन लोगोंकी है जो उस लोकल की भीड़से गुजरकर रोजीरोटी कमाते हैं।  मुंबई तो उन लोगोंकी हैं जो लोग कामपर नहीं बल्कि  युद्ध पर जा रहे हैंमुंबई तो आम लोगोंकी हैं जो लोग रक्त कोशिकाएं बनकर पुरे  मुंबई को  ऑक्सिजन सप्लाय करते हैंऔर एही हैं मुंबई का ऑक्सिजन जो मुंबई को ज़िंदा रखा हैं



Saturday, February 20, 2010

महंगाई मार गई......

आजकल महंगाई ईतनी बढ़ गई  हैं की सब्जियों के दाम आसमान को छु रहे हैं. "घर की मुर्गी दाल बराबर" अब यह कहावत भी गलेसे नहीं उतर रही. कहावत के साथ साथ दाल और सब्जी का भी गलेसे उतरना एक कसरत  हो गया हैं. आम आदमी की भाग दौड़ देख कर टमाटर भी हस हसकर लाल हो गया हैं.     प्याज   तो बिना कटे ही रुला रहा हैं. शक्कर भी कुछ कम नहीं हैं दाल और    चावल के साथ मिलकर आम आदमी पे हस रही हैं.

एक दिन में जल्दीमें ऑफिस जा रहा था तो बीवी ने आवाज दी
"आज ATM से पैसे ले आना"
"कितने "
"बस एक दो हजार ज्यादा  लाना"
"मेरे पास नोट छापने की  मशीन हैं ना!  दो क्या चार हज़ार ज्यादा लो "
"महंगाई बहुत ही बढ़ गई है"
"लेकिन salary तो नहीं बढ़ी ना"
"ठीक  हैं इस महीनेका पूरा सामान खुद ले आओ"
"ठीक  हैं"
"लेकिन एक शर्त पर"
"कौन सी" मैंने पूछा
"अगर आप पूरे  महीने का सामान बजट के अन्दर लाओगे तो में मेरा महीने का बजट  कम कर दूंगी" 
"अगर ज्यादा हुआ तो"
"जितना भी  ज्यादा होता हैं, उसमे और हज़ार रु और जोड़ देना"
"हज़ार बहुत ही ज्यादा हैं,थोडा और कम करो"
"फिर कितने"
"पांचसो उस से ज्यादा नहीं दे सकता"
"ठीक  हैं"
फिर हम दोनों में तय  हो गया.  महिने  सारा खर्चा कैसा  कम करने का  यह सोचते सोचते  जल्दी   निकल पड़ा   लंच टाइम में फ़ोन करके पुरे सामान  की सूचि बनाई.   मुझे लगने लगा की शायद मैंने जिम्मेदारी ली इस लिए  बड़ी लिस्ट मेरे हाथ में थमाई  हैं. यह सोचते सोचते में ऑफिस से सीधा  बिग बाज़ार में गया  और लिस्ट के मुताबिक सभी सामान ले आया   और मन मन में मैंने सोचा हज़ार रूपए तो बचाही लिया.
              फिर पेपर वाले का बिल  .केबल का ,लाइट बिल सभी का बिल चुकाते चुकाते में थक गया.  फिर भी मै खुश था की  थोड़े  रूपए तो बचा ही लिया    मुझे यह साबित करना था की तुमसे  कम रु  खर्च किये हैं.  जैसाही सप्ताह गुज़र गया फिर दूध वाला भैय्या आ टपका फिर मैने  उसका भी हिसाब चुकता किया. सब्जी वाले को बता रखा था की पुरे महीने का हिसाब  एक ही बार देयगा  और  हर रोज घर  में जो भी चाहिए होता दे देना.  मैं मन ही मन में सोच रहा था  की अभी तो  एकही  हप्ता बचा,  कुछ खर्चा नहीं होगा. मैंने जैसे ही घर में कदम रखा तो सब्जी वाला टपक गया .पध्रह सौ के आस पास उसका बिल था  फिर मैंने  वालेट  निकाला  तो उतने रु  नहीं थे. सब्जी वाले को  कल आके   ले जाने को कहा, क्यूँ की मेरी  जेब पुर खाली ही गई  थी.  अभी महीने के सिर्फ चार  दिन ही बच गए फिर मैने बीवी से पुछा
"कल मैं फिर से ATM जा रहा हूँ सब्जी वाले के सिवा और कुछ बाकी" इस बार मुझे दूसरी बार ATM जाना पड़ रहा था.
"LPG  गैस आने वाला हैं उसके लिए भी रु निकल लाना" उसने कहा.
और  दो दिन बीत  गए, अभी केवल दो   दिन बचे थे . गैसवाला सिलेंडर  ले आया  उसका भी बिल  चुकता किया . एक महिना गुज़र चूका  फिर हमने पूरा हिसाब किया  तो मैं हैरान रह गया क्यूँ की मेरे जेबसे तक़रीबन दो  हज़ार रु से भी ज्यादा खर्च हुये थे.
          अगला महिना शुरू हुआ, अब उसकी बारी थी, मैं मन ही मन में सोचने लगा पिछले महीने में  बीवी को दो हज़ार ज्यादा देता तो शायद ठीक होता.अभी मुझे बजट में दो हज़ार पांच सौ रु  ज्यादा बढाने  पड़े  हर घर की यही कहानी हैं. क्यूंकि  हमारी   सरकार और नेता लोग सो रहे हैं और आम आदमी  की फ़िक्र किसे.    अभी तो चुनाव का मौसम भी नहीं हैं. अगर हर साल चुनाव आता ती कितना अच्छा होता. हर चूनावके पहले महंगाई में कमी जरुर होती हैं. यही हैं  आम आदमी की जिंदगी  जो  महंगाई की चक्की में पिस रहा हैं. मुझे तो महंगाई मार गई ....

Sunday, February 14, 2010

MY NAME IS.....

                   दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होते हैं  अच्छे और बुरे विचारधारा के , बहुत ही नेक सोच हैं इसपे   कोई दो राय  नहीं.     पिछले दस दिनोसे मैं येही देख रहा हूँ टीवि पर, नेट पर सभी जगह यही खबर थी इसके अलावा कुछ देखही नहीं  पाते  थे.   उनका नाम से क्या वास्ता कुछ भी तो  नहीं वैसा तो  शेक्सपियर ने कहा था  की नाम में क्या रखा हैं.  लेकिन हमारी राजनातिक पार्टियाँ पूरी तरह नाम पे ही निर्भर हैं नाकि काम पे.  शिवसेना ने सरकार को झुकाने ने के लिए मैदान  में उतरी थी यह कहकर की माय नेम इज ..... और दूसरी तरफ कांग्रेस के सी एम माय नेम इज ...... दोनों भी अपनी अपनी जिद पर इतने अड़ गए थे की किसका नाम आगे लायें इस महाभारत में सारी सरकार माय नेम के पीछे  खड़ी  थी ओ भी पूरी पुलिस फौज के साथ और इसके साथ ओ यह भूल गयी थी की शांति का संदेश  देनेवाली  माय नेम इज...  के बावजूद भी आतंकवादी हमला हो सकता हैं.  इसी बात का  फायदा  उठाकर आतंकीयों   ने पुणे ब्लास्ट को  अंजाम दिया था.  कौन हैं  इसके लिए जिम्मेदार? जहाँ कुछ निरपराध  लोग मारे गएँ और कई लोग घायल हुए. और उन घायलों को अस्पताल भर्ति किया गया सिर्फ इंसान के नाम पर या माय नेम इज  .....तो ही मुझे भर्ती करों, क्या कोई घायल ऐसा तो नहीं  कह रहा था.  मैं सभी मीडिया कर्मी और राजनितिक दलोंसे गुजारिश करना चाहता हूँ की आप मुंबई , मराठा मानुस और माय नेम इज ... को बक्श दो और देश की तरफ ध्यान दो और सोचो की आतंकवादी हादसों  से   किस  तरह निपट सके.

                 उन दिनों की बात हैं मैं मुंबई में रहा करता था और अभी भी मैं कभी कभी मुंबई जाया करता हूँ लेकिन मैं सौ प्रतिशत दावे के साथ कह सकता हूँ की मुंबई में लोग जितने सुरक्षित और एक हैं ओ दुसरे किसी शहर में नहीं हैं. लेकीन  हमारा मीडिया शायद मुंबई का नाम बदलकर TRP  ही रख दिया हैं.  क्या मीडिया को मुंबई के अलावा  दुसरा कोई शहर मिला ही नहीं.  कहते हैं भारत गांवो का देश हैं लेकीन  क्या हमारे मीडिया ने गांवो के तरफ भी कभी देखा हैं.   कई मराठी भाषिक मेरे दोस्त थे साथ में  UP और कर्नाटका और केरल से आये हुए बहुतसे लोग थे जो हम एक  साथ रहकर हमारा दुःख दर्द बाँटते थे और कभी कभी खुशियाँ भी.   उनके नाम अलग अलग थे रहन सहन अलग थे लेकिन दिवाली हो या ईद मुबारक बात देना कभी नहीं भूलते थे. और आज भी यही हालात हैं सिर्फ एक बात छोड़कर माय नेम इज.....

                       अब सोचने वाली बात यह हैं की बॉम्बे का नाम मुंबई हो गया लेकिन वहां कुछ भी नहीं बदला इस लिए मैं कहता हूँ की नाम पे जोर देंने  जरुरत नहीं क्यूँ की नाम से ज्यादा काम को महत्व देना चाहेयें. जिस काम से हमें दो वक्त की रोटी मिलती हैं और उसके साथ साथ हमारा नाम भी सलामत  रहता हैं. आप जब एक अजनबी शहर में जाते हैं तो आपका काम ही आपके नाम को सही सलामत रखता हैं.  आप किस तरह काम कर रहे हैं, क्या कर रहे हैं कैसे कर रहें हैं इससे ही अपने नाम को एक दिशा मिलती हैं. मेरा यह कहना नहीं हैं की नाम का कुछ भी  महत्त्व नहीं हैं.   नाम तो केवल  एक पहचान का चिन्ह हैं  समाज की इस वयस्था को बरकरार रखने का एक तंत्र हैं. जो की  हिसाब किताब रखने की एक व्यवस्था हैं.

                     एक दिन मैं मेरे मित्र को मिलने के लिए मैं एक होटल में गया था वहां के GUARD ने मुझे देखते ही सलाम किया मैं उसकी तरफ देखा तक नहीं फिर ओ बोल पड़ा " साहब  मुझे पह्चान लिया  क्या ? जब मैं उसका चेहरा देखा तो मालूम पड़ा की वह पहले हमारे ऑफिस में काम किया करता था लेकीन  नाम याद नहीं आ रहाथा. मैने कहा भाई मुझे आपका काम और चेहरा तो मालूम हुआ लेकिन नाम याद नहीं हैं. फिर उसने कहा " सर माय नेम इज...."

                  जब भी हम बहुतसे लोगोंसे या पुराने मित्रोंसे मिलते हैं तो सबसे पहले हमें उसका काम और चेहरा याद आता हैं. बाद में उसका नाम लेकिन हम नाम के बारेमें ज्यादा सोचते नहीं हमें सिर्फ वह क्षण याद आते हैं जो उसके साथ बिताएं हैं.  कभी किसी एक छोटेसे रेस्तरां में चाय या काफी के साथ मजे लिए थे यही सब कुछ. शायद ऐसे कई लोग होगे जहाँ पुणे के उस GERMAN BAKERY में अपनों के साथ  कुछ पल बिताने के लिए आये थे जो अपने  यादों के  सफ़र से हमेशा के लिए जुदा हो  गए   और अपनो का साथ छोड़कर  इस दुनियासे चले तो गएँ लेकिन  कुछ पल छोड़ गए  जो साथ में बिताएं हुये उस GERMAN BAKERY के साथ. ओ भी बिना बताएं  माय नेम इज...
 जीवन की लढाई लड़ते लड़ते  जो मर गए मैं उन्हें  शहीद कहकर प्रणाम करता हूँ और उनके परिजनोके दुःख में शामिल होता हूँ.

Tuesday, February 9, 2010

मदारी का खेल

                      एक गाँव में एक मदारी बन्दर का खेल दिखा रहा था.   और वहां बहुत सारे लोग जमा होकर बन्दर का खेल देख कर  मजा ले रहे थे. क्यूँ की गाँव उससे अच्छा मनोरंजन हो ही नहीं सकता था. लेकिन अब हमें हर जगह मदारी दिखाइ  देते हैं. और उसे देखने केलिए हमें बहार जाने की जरुरत नहीं, क्यूँ की मदारी और बन्दर  का शो हर घर में दिखाई देता हैं ओ भी टेलीविज़न के माध्यम से.


                 अब सोचने वाली बात यह हैं की हम सब जिंदगी में कभी ना कभी बन्दर बनते ही हैं और मदारी के इशारे पे नाचते हैं. जैसा की बड़े उद्योग समूह अपना माल बेचने के लिए बड़ेसे बड़े फ़िल्मी सितरोंको  नचाते  हैं.  और बडेसे बड़े खिलाडियों को बन्दर बनाकर तमाशा दिखाते हैं.और ठीक इसी तरह नेता लोग लोगोंको  को बंदर बनाकर  नचाते हैं.
जैसा  की  कोई नेता जब चुनाव  जीत जाता हैंतो  लोग उमड़ पड़ते है और अपना नाच गाना सुरु करते हैं.  ठीक  इसी  तरह हम कभी ना कभी बंदर का रोल अदा  करते हैं.


                       जैसा की महासचिव  का मुंबई का दौरा  सभी को खूब नचाया था. सी एम से लेकर सभी मंत्रिगन और साथ में सभी पुलिसवाले भी.  ठीक  इसी  तरह सेना ने भी आपने बंदरोंको नाचने के लिया खुला छोड़ा  था लेकिन उनके बन्दर  अब थक चुके थे क्यूँ की पिछले कई  सालोंसे  से नाचते और तमाशा  दिखाकर थक गये थे.  इस लिए उन्होंने नाचना बंद कर दिया था. मीडिया के मदारियोने आपने आपने बंदरोंको मैदान में उतारा था की कुछ   सनसनीखेज खबर   मिल सके और खूब तमाशा हो.


                       एक जमाना था क्रिकेट को हम बड़ी चाह से देखते थे क्यूँ की वह आपने देश के लिए खेलते थे. जब ओ देश के लिए खेलते थे तभी हम भी ख़ुशी से बन्दर बनकर नाचा करते थे क्यूँ की देश के सामने हम कुछ भी बन  सकते  हैं, यह बन्दर तो कुछ भी नहीं.   लेकिन समय के साथ साथ कुछ परिवर्तन आया  कुछ पैसो वालोने कुछ खिलाडीयोंको बन्दर  बनाकर  तमाशा   दिखाना   शुरू  किया   शायद उसे ही हम  IPL  कहते हैं.  जहाँ  हर खिलाडीके कीमत की बोली लगती हैं,  और उन्हें  मैदान  में  छोडा  जाता  हैं.  और इस खेल को आप तक लाया जाता हैं. जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. शायद आपको मालूम  होगा की अब जो मदारी बन बैठे  हैं. ओ भी एक जमानेमें  बन्दर  का रोल मिभाया करते थे.  शायद बन्दर भी मदारी के चाल को समझ चुके थे और उन्होंने सोचा की क्यूँ की हम बन्दर बनकर क्यूँ नाचे हम भी मदारी बन सकते हैं. जैसा की कुछ हीरो जो बन्दर बनकर निर्देशक के इशारेपे नाचा करते थे अब ओ खुद मदारी बन कर कुछ बंदरोंको खरीदकर खेल शुरू किया, लेकिन मदारी के मन में एक आस थी की शायद अच्छा खेल दिखाना हो तो कुछ पडोसी देश के बन्दर खरीद सके.  लेकिन वहां एक बड़ा मदारी बैठा था  उसके  पास बहुत सी बंदरों की सेना थी. अब दोन्हो मदरियोंके बीच बहस हुई और इसी खेल को मीडिया ने टीवी के जरियें लोगों  तक पहुंचा दिया और लोग भी बड़े चाव से इस खेल को देख रहे थे.


                अब हमारे पास केवल दो ही विकल्प हैं या बन्दर बनकर नाचना या मदारी बनकर नचाना.  लेकिन  मदारी बनना  उतना आसान  नहीं हैं. क्यूँ की उसके लिए आपको पहले  बन्दर बनकर नाच गाना दिखाकर   पैसा  जमा  करना  पड़ता हैं. उसके बाद ही  मदारी बनकर नचाना  पड़ता हैं.  यहा सभी नियम केवल बन्दर के लिए हैं. मदारी के लिए कोई नियम हैं ही नहीं.   मदारी जैसा कहता ठीक उसी ताल पर नाचना हैं.  आज भारत में आम आदमी की हालत भी कुछ इसी तरह ही हैं.  क्यूँ की बन्दर जब भी मदारीके  इशारे पे नाचता हैं  इसके बदले में उन्हें कुछ खाने को मिलता हैं. शायद इस वजह से ही बन्दर मदारिके  इशारों पे नाचता हैं.  शायद आम आदमी की जिंदगी भी इस बन्दर से कुछ अलग नहीं हैं.  क्यूँ की इसे भी अपनी भूख मिटाने के लिए मदारी सरकार हर रोज नचाती हैं. कभी महंगाई के तार पर  जहाँ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और जीनेके लिए बन्दर बनकर नाचनाही  पड़ता हैं.


                जब भी चुनाव आते हैं तभी थोड़े  दिनोके लिए आम इन्सान मदारी बन जता हैं. और नेता बन्दर फिर एक बार ओ चुनाव जीत कर जाता हैंतो  हम सब बन्दर  और  वो मदारी बन जाता  हैं.  और हमें कई सालों तक नचाता  हैं. कभी काम  के नामसे , कभी जात के नामसे कभी एकता के नाम से, और कभी कभी राम के नामसे. क्या यही हैं प्रजातंत्र ? आज हमें एक नयी सोच  की जरुरत हैं जहाँ लोग अपने नेताओं के इशारोंपे नाचना छोड़कर खुद अपने ही मन की सच्चाई को मदारी बनाकर नाचना हैं. यही  होगा हमारा प्रजातंत्र  और यही होगा सच्चे मदारी का खेल.

Monday, February 1, 2010

रात और दिन

एक बार दिन बोला,
रात तू कितनी काली हैं
चाँद के साथ रहती,
जैसा की  चाँद की साली हैं


चाँद भी कभी आंख तो कभी
हल्किसी रौशनी मारता हैं
कभी पूरी आंख खोलता हैं
तो कभी बंद करता हैं


रात बोली तेरे पास हैं
उजाला ही उजाला
जलता  हुआ  सूरज
लगता  हैं  तेराही साला

लेकिन तेरे पास हैं
सिर्फ काम ही काम
मेरे पास हैं चैन की
नींद और आराम


दिन बोला तेरे पास आंख
वाला भी होता हैं अंधा,
तेरे साये तले   टिकी हैं चोरी,
और  चलता हैं काला  धंदा


रात बोली मेरे पास हैं
चाँद और चमकते  सितारें
घर घर और   गली में
चमकते हैं दीपक सारे

मेरे पास जीने की
और पीने की प्यास हैं
मौज मस्ती और
मिलन का  अहसास हैं


समय सुन रहा था
यह बहस दूर खडा होकर
बोल उठा दिन और
रात के पास  आकर

तुम  दोनोंही  एक काम करना
दोनों ही  साथ साथ आना
ना रात के बाद दिन, बल्की
हाथोमें  में हाथ लिए आना


दिन और रात को आयीं
समझ  समय की यह बात
की दिन और रात कभी
नही आएंगे साथ साथ

एक  के बाद एक आना
यही है तुम्हारा काम
दिन के बाद रात हो
यही हैं जीवन तेरा नाम

Friday, January 22, 2010

सत्य और सच-२




                  हमारे एक सहयोगी ने एक बड़े होटल में बर्थडे  पार्टी रखी थी. ओ अब ६६ साल के हुए थे. बहुतसे लोग पार्टी में आये थे और बधाई के लिए लोग कतार में खड़े थे. वह कतार देख कर मुझे हमारे इलाके का शिवमंदिर याद आया वहां भी लोग ठीक उसी तरह कतार में खड़े रहते हैं. सब कुछ होने के बाद भी  भगवान से कुछ ना कुछ  मांगते  जरुर  हैं.

                     अब सोचने की बात   यह हैं की हम जन्मदिन मनाते हैं क्यूँ  की हम एक साल बड़े हो गए इस लिए, हाँ यही सच हैं. लेकीन  सत्य नहीं. सत्य इससे बिलकुल विपरीत हैं. हमारे  जीवन में  का एक अमूल्य  वर्ष व्यर्थ  में चला गया, या हम इस वर्ष में बहुत कुछ हासिल किया हैं, क्या इस लिए ही हम  उत्सव मना रहे हैं ?  सत्य तो यह हैं की  हम  मृत्यु  एक साल और करीब आ गए हैं.   अगर हम यही बात उस महाशय  के सामने रखते क्या होगा ?  ऐसे शुभ अवसर पर ऐसी बात! बल्कि  बाकि लोग भी यही सोचेंगे की ऐसे शुभ अवसर पर  कैसी  बातें  कर रहा हैं.   क्यूँ की सत्य दिखाई नहीं पड़ता जैसा की म्रत्यु,शायद इस लिए ही हमें म्रत्यु की तारीख मालूम नहीं पड़ती.
                
                  जन्म के लिए एक तारीख होती हैं जिस तारीख को इंसान ने आपने सहूलियत के लिए बनया हैं. जिसमे कुछ अंक दिन और महिनोंके नाम जोड़कर,  जिसे हम कैलेंडर कहते हैं. अब एहां  कैलेंडर सच हैं .लेकिन सत्य नहीं. क्यूँ की कैलेंडर में भी बहुतसे कैलेंडर हैं. आप अगर हिन्दू  कैलंडर देखते हैं तो उसका नंबर इसाई कैलंडर से अलग ही होगा. और दोनों  तिथियोंका  मिलन  कदापि नहीं होंगा. अब सवाल यह हैं की कौनसी तिथि निश्चित  करके जन्मदिन  मनाएं.  यह सब तो मानवी खेल हैं. सत्य तो यह हैं की सूरज और पृथ्वी के बिच जो क्रम बना हैं वही सत्य हैं.  लेकिन हमें वह दिखाई नहीं पड़ता, जिसे हम देखते हैं की सूरज पूरब से उगता हैं और पश्चिम से डूबता हैं, यही  देखे  हैं, देख रहे हैं  और आगे भी देखते रहेंगे. इस लिए सत्य दिखाई नहीं देता.

                    जिस हवा को हम नहीं देख सकते लेकिन उसे हम महसूस जरूर कर सकते  येही सत्य हैं. सच को हम देख सकते हैं. सच के पास सबूत होते  हैं. लेकिन सत्य के पास सबूत नहीं हैं. जहाँ सबुत हैं वह लौकिक  हैं.  सत्य  अध्यात्मिक हैं. जहाँ जन्म हैं वही मृत्यु हैं, अब हमें यह सोचने की जरुरत हैं की जन्मदिन मना रहे है या मृत्युदिन,  जब से हमारा  जन्म हुआ हैं उसी क्षणसे  हम मृत्यु के और बढ़ रहे हैं, इसका मतलब यह हैं हम हर क्षण मर रहे हैं.  जब हम जन्मदिन मनाते हैं तब हम मृत्यु के बारे में ही सोचते हैं जो मृत्यु का डर हैं उसे छुपाने की एक नाकाम कोशिस करते हैं.  अगर हम मृत्यु से डरते नहीं तो जन्मदिन मनाने के आवश्कता ही नहीं. क्यूँ की कुछ क्षण हम ख़ुशी हासिल करना चाहते हैं. शायद इसी ख़ुशी से मृत्यु का डर कम कर सके.  ऐसी   बहुतसे बातें  हैं जैसा की हम पाणी को देख सकते हैं लेकीन  तृषा नहीं देख सकते लेकिन हम उसे महसूस कर सकते हैं.
 \
           भगवान बुद्ध जब पहली बार राज भवन से बहार निकले थे उसी दिन मृत्यु को समझ गए थे और उसी दिनसे उन्होंने राज दरबार त्याग  दिया.क्यूँ की ओ सत्य को जान चुके थे.    जीसस को जब क्रूस पर बांध कर, हाथ  और  पैरोंमें  किले ठोक कर  गोल्गुत्था के पहाड़ पर ले जा रहे थे तभी भी ओ  लोगोंको उपदेश ही दे रहेथे क्यूँ की ओ मृत्यु के डर से कोसों दूर थे.  बल्कि वहां देखने वाले  लोगही  ज्यादा डरे हुए थे.  समझो किसी एक इंसान को मालूम हैं की वह मर ही नहीं सकता  तो जन्म दिन मनायेगा ही नहीं. अगर मनाता भी हैं तो उतना उत्साह नहीं होगा, क्यूँ  की मृत्यु को चुनौती देने का आभास नहीं करेगा. यह सब  मायावी हैं या उसे हम मानवी भी कह सकते हैं. जन्मदिन हमने बनाए  हुए नियम है, जो की हम सुख की तलाश में रहते हैं. क्यूँ की डर से दूर भाग  सके. डर का कारण ही मृत्यु हैं, मृत्यु   ही जीवन का अंतिम सत्य हैं.

रात गंवाई सोय के, दिवस गंवाया खाय ।
हीरा जन्म अमोल था, कोड़ी बदले जाय ॥
ठीक   इसी तरह जीवन के अनमोल साल बिता देते हैं और हर साल उल्हास के साथ जन्म दिन मनाते हैं. और झूट मुठ  ही  बधाई देते हैं. तुम जियो हाजोरों साल.. बोल तो सच हैं,  लेकिन सत्य नहीं. लेकिन सुनते समय हमें लगता हैं की हम मृत्यु बहुत ही दूर हैं.

                 जब हमारे ग्रंथो में गार्गेयी का वर्णन आता हैं की ओ वस्त्रहीन रहती थी. शर्म से लोग उसके तरफ देखते ही नहीं थे.  क्यूँ की देखने वाले की नज़र में खोट थी पाप था, अभी भी होता हैं कामवासना लिप्त  आदमी जब भी  स्त्री  को  देखता हैं तो वस्त्र होने के बाद भी  उसे वस्त्रहीन महसूस करता  हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो बुर्खें  या पर्दों की जरुरत ही नहीं होती. एहां वस्त्र सच हैं और शारीर सत्य हैं क्यूँ  की यहाँ वस्त्र बदल सकते हैं शारीर तो वही जो सत्य का प्रतिक हैं. यही फर्क हैं सत्य और सच में.

Thursday, January 14, 2010

रण...TRUTH IS TERRIBLE



                                                २६/११ का ओ काला दिन शायद ही कोई भारतीय भूल सकता हैं. उसके साथ साथ जो नेता लोग ओ भी शायद कभी  भूल नहीं पाएंगे, खास कर शिवराज पाटिल चाकुरकर, आर आर पाटिल और विलासराव देशमुख. शायद इस लिए नही जो मुंबई में कई लोग शहीद हुये, बल्कि इस लिए  की इस घटना के बाद  उनकी खुर्सीयां  छिनी गयी थी. और इस घटना क्रम में 'मीडिया' की  बहुत ही अहम भूमिका थी. इसके साथ एक और नाम जोड़ा गया ओ एक नेता तो नहीं थे, लेकिन एक फिल्म निर्देशक थे जिनका नाम हैं राम गोपाल वर्मा.  क्यूँ की उन्होंने एक गलती की थी की हमले के बाद विलासराव देशमुख के साथ ताज होटल का मुआयना करने निकल पड़े थे. और इस  बात  से  "मीडिया"ने  पूरा  हंगामा   खडा  किया था.  इसका मुख्य कारण तो यह था की सरकार "मीडिया" को उस जगह आने और फोटोग्राफी की इजाजात  नहीं  दी  थी.  मीडिया इस वाकये से खासा नाराज था, और उसके शिकार होगये राम गोपाल वर्मा और देशमुख साहब.


              अब बारी रामगोपाल वर्मा की थी शायद इस लिए उन्होंने "रण" फिल्म निकाली जिसके  अन्दर  जो  "मीडिया" की अन्दर की बात लोगो के सामने रखने का प्रयास किया हैं.  उसमे हमारे बिग बी के साथ साथ विलास राव के सुपुत्र  रितेश  देशमुख भी नज़र आयेंगे. पिक्चर में "इंडिया २४/७" नाम का न्यूज़ चैनल चलाते हैं, और उसके साथ हमारे  नेतागण कैसा मीडिया का उपयोग अपने स्वार्थ  लिए कर लेते हैं. यह सब कुछ दिखाया हैं. इन्तजार  करो  फिल्म  रिलीज़  होने का  इसके  बाद ही हम सही अंदाजा लगा सकते हैं की राम गोपाल वर्मा की फिल्म "रण"  क्या गुल खिलाती हैं.  लेकिन एक बात तो जरुर तय  हैं की यह फिल्म "मीडिया" में सेंध जरुर लगाएगी. पहले
 नेताओं पर फ़िल्में बनती थी जो उनका काला चिट्टा उजागर करती थी. क्या अब मीडिया भी उसी श्रेणी में आ गया हैं ?


           अब हमें यह सोचने की जरुरत हैं क्या हमारा मीडिया सत्ताधारी लोगों के इशारे पे तो नहीं चल रहा हैं? अगर हम मान लेते जी हाँ हामारा "मीडिया" सही रस्ते पे चल रहा हैं तो हर मीडिया वाले सत्ताधारी पक्ष के साथ हैं ऐसा क्यूँ मालूम पड़ता हैं? क्यूँ की बिहार में नितीश कुमार ने जो प्रगति का रास्ता चुना हैं उसके बारे में बहुत  ही कम बोलता हैं. हमारे  "मीडिया" के पास आलोचना के अलावा  दुसरा मुद्दा दिखाई  नहीं पड़ता. आलोचना करना गलत नहीं हैं,  लेकिन जो अच्छा काम करता हैं उसकी प्रशश्ति करना भी जरुरी हैं.


                     मैंने चिरफाड़ में हमारे विनोद साहब का एक ब्लॉग पढ़ा था उसमे नागपुर से निकलनेवाले समाचार पत्र पर हमला हुआ था तो "मीडिया" किधर गया था. जब वही हामला IBN लोकमत के दप्तर पे हुआ था तो पूरा "मीडिया" गरज उठा था. इसका एक ही कराण था की वह एक छोटासा अखबार, ओ कोई चैनल नहीं था. इससे  "मीडिया"  की भूमिका पर संदेह होता हैं.  और ओभी शिव सेना ने हमला किया था तो खबर और मसालेदार होगी ही और इसके साथ साथ TRP भी बढ़ेगी.


               अब हमारा अहम सवाल यह हैं की, क्या हमारा "मीडिया" निष्पक्ष हैं?  क्या हम "मीडिया" पे भरोसा कर सकते हैं ?  क्या ओ लोकशाही का आधार बन सकता हैं?  क्या हमारे न्यूज़ चैनल भी किसी पक्ष के तले दबे हुए हैं. जैसा  की सामना शिवसेनाका,  लोकमत कांग्रेसका क्या इसी तरह हमारे न्यूज़ चैनल भी किसी एक पक्ष के साथ तो नही हैं?  क्या "मीडिया" भी सरकार या नेताओं से हप्ता तो नहीं लेता? अगर ऐसाही  चलता रहा तो ओ दिन दूर नहीं की की लोगों का "मीडिया" से भरोसा उठ जायेगा.   सुनो! सुनो! मीडिया की वजह से लोग नहीं बल्कि लोगोंकी वजह से  "मीडिया" हैं.